एक पुल पर चक दुम दुम-चक दुम दुम गाने पर सरेआम डांस करती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आम रोड पर चलती गाड़ियों के बीच इस लड़की के डांस को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि रील बनाने वाली इस लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर एक मिसाल कायम करने की भी मांग की जा रही है। वैसे तो ये लड़की सरेआम सड़क पर बेतहाशा डांस कर रही है, लेकिन अगर कोई हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा? पुलिस भी इस घटना से अंजान है।
स्थानीय लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि यह गंभीर मामला कहा जा सकता है। अगर ये वायरल वीडियो सूरत के किसी पुल का है तो गश्त कर रही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा होता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वराछा ब्रिज पर शूट किया गया है। यह भी आश्चर्य की बात है कि लोगों की आवाजाही के बीच में कोई वीडियो या रील बन जाती है, जिसकी जानकारी पुलिस को नहीं होती।
आगे कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह टिक टॉक गर्ल हो सकती है। ये लड़कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर पैसे कमाती हैं। लेकिन दूसरी तरफ इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कई लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है, अगर यहां कोई युवक होता तो पुलिस उसे रातों-रात उठा लेती और कड़ी कार्रवाई करती। ये वीडियो समाज की संस्कारी लड़कियों के लिए भी एक मिसाल हो सकता है। वराछा के स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस इस संबंध में कानूनी कार्रवाई करे और एक उदाहरण पेश करे।